11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साढ़े नौ साल बाद तलवार दंपती ने मनार्इ दिवाली, घर में जलाए दीपक

पूजा-अर्चना करने भार्इ के घर गए, राजेश और नुपूर तलवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Oct 2017, 7:55 PM IST

Talwar family celebrate Diwali

नोएडा. आरुषि की मौत के साढ़े नौ साल और जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को तलवार परिवार ने घर में पहली बार दीपक जलाकर दिवाली का त्यौहार मनाया। हालांकि, नुपूर और राजेश तलवार शाम के समय ही नोएडा से दिल्ली स्थित हौज खास अपने भाई के यहां जाने के लिए रवाना हो गए। नुपूर के पिता बीजी चिटनिस ने बताया कि राजेश और नुपूर अमृतसर से वापस आ गए हैं। उन्होंने शाम का समय बिताया था। इसके बाद उन्होंने बताया कि दिवाली पूजा करने के लिए राजेश तलवार अपने छोटे भार्इ दिनेश तलवार के दिल्ली के हौजखास स्थित मकान पर गए हैं। वह लोग दिवाली पूजा करने के बाद वहीं, रुकेंगे। सालों बाद पहली बार दिवाली मना रहे है। इसलिए परिवार के साथ पूजा करना चाहते थे।

साढ़े नौ साल बाद घर में जलाया दिवाली पर दीपक
वहीं, उनके पिता ने बताया कि आरुषि की मौत से परिवार पर टूटी दुखों के पहाड़ के बाद घर में सालों से किसी ने दिवाली नहीं मनार्इ थी। दिवाली तो क्या किसी भी त्यौहार को मनाने का दिल नहीं करता था। लेकिन, अब साढ़े चार साल बाद इलाहाबाद हार्इकोर्ट ने न्याय किया है। इसी के चलते इस बार दिवाली पर घर में दीपक जलाई है और पूजा अर्चना की है।

अब और मत करों परेशान, कुछ समय अकेला रहने दो
बीजी चिटनिस ने कहा कि अब वह तंग आ चुके हैं। मीडिया को साथ देने के लिए धन्यवाद करते है, लेकिन अब बार-बार परेशान न करने की भी गुहार कर रहे हैं। राजेश और नुपूर अभी तक घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। वह अभी पूरी तरह से समान्य नहीं हुए है। उन्हें कुछ समय दिजीए।

आरुषि की मौत के बाद से खत्म हो गर्इ थी, घर की खुशी
बीजी चिटनिस ने बताया कि आरुषि की हत्या के बाद से ही घर की सभी खुशियां खत्म हो गर्इ थी। एक-एक दिन बहुत ही दुख में काटा है। उधर पांच सालों से दामाद और बेटी भी उस गुनाह की सजा काट रहे थे, जो उन्होंने किया ही नहीं था। कुछ समय जरूर लगा, लेकिन न्यायालय ने फैसला कर दिया। आज भी हमारे मन कर्इ सवाल बाकी है।