10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेप बाई स्टेप स्कूल में बच्चों के साथ टीचर्स भी हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 160 से अधिक बच्चे में से अधिकांश को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Apr 2018, 4:10 PM IST

school

नोएडा। सेक्टर 132 स्थित स्टेप बाई स्टेप स्कूल में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 160 से अधिक बच्चे में से अधिकांश बच्चों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं इस मामले में यह भी बात सामने आई है कि स्कूल में परोसे गए नाश्ते को खाने के बाद करीब चार टीचर भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिनका इलाज नोएडा के एक अस्पताल में किया गया।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: स्कूल में जहरीला खाना खाने से डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चे बीमार, स्कूल ने दबाया मामला, केस दर्ज

इसके साथ ही प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ ने टीम गठित की है जो शहर के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हुए बीमार बच्चों की सूची तैयार कर रही है। इसके आधार पर ही सही आंकड़ा पता लग सकेगा। इस मामले में अभी तक स्कूल की तरफ से कोई सामने आने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बच्चों की सूची तैयार की जा रही है और उनके परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। जिसके बाद स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : डायल 100 से शिकायतों के निपटारे के मामले में यूपी में तीसरे स्थान पर गाजियाबाद

जेपी अस्पताल से जुड़े एक कर्मचारी ने नाम नहीं लिखने की शर्त पर बताया कि हमारे अस्पताल में कई बच्चे भर्ती हुए थे जो फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए थे। उनमें से अधिकांश को छुट्टी दे दी गई है लेकिन अभी दो बच्चे भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में तीन-चार टीचर भी भर्ती हुए थे, वह भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए थे।

पत्रिका टीवी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश बुलेटिन देखने के लिए क्लिक करें

बता दें कि गुरुवार को स्कूल में मिड-डे मील के रूप में परोसे गए नाश्ते के बाद बच्चों को पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई थी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल पर मामले को दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगा है। वहीं सूचना मिलने पर मामले की जांच करने गई सिटी मजिस्टेट और डीएसपी की टीम को स्कूल प्रबंधन ने गेट पर ही रोक दिया।

जिसके चलते ढाई घंटे तक जांच टीम स्कूल के बाहर खड़ी रही। इसके बाद डीएम के आदेश के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सूचना नहीं देने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और जहरीला भोजन परोसने की घाराओ में एक्सप्रेस-वे थाने में मुकदमा दर्ज़ कराया गया है। साथ ही खाद्य विभाग ने भोज पदार्थ के नमूनो को जांच के लिए भेजा दिया है।