6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार के इस आदेश से सरकारी स्कूलों की बदल जाएगी तस्वीर

शिक्षकों को ही स्कूलों में सुविधाओं के मुताबिक बच्चों के दाखिले कराने होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Mar 2018, 11:19 AM IST

students

नोएडा। सभी स्कूलों में जल्द ही नया सत्र शुरु होने जा रहा है और इसे लेकर जिले के शिक्षा विभाग ने भी अपनी तैयारी कर ली है। जिसके चलते अब विभाग नए सत्र में प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को देने जा रहा है। शिक्षकों को ही स्कूलों में सुविधाओं के मुताबिक बच्चों के दाखिले कराने होंगे। वहीं ऐसा नहीं करने पर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक का ट्रांसफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : आठ युवकों के साथ पकड़ी गई ये महिला कर रही थी गंदा काम , पुलिस भी है हैरान, देखें वीडियो-

इस बाबत जानकारी देते हुए बीएसए बालकृष्ण मुकुंद ने बताया कि नए सत्र में जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा छात्रों की संख्या का बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है और इस बार छात्रों की संख्या में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संबंधित शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाएगी और उन्हें अपने-अपने इलाके के आसपास घूमकर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करना होगा। ताकि वह अपने बच्चों को स्कूल में भेजें। जिस स्कूल में छात्रों की संख्या में वृद्धि नहीं होगी, उसके शिक्षकों का ट्रांसफर दूसरे ब्लॉक में कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार छात्रों की संख्या के मुताबिक ही शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की जाएगी। इसके लिए एक खाका तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : दो नाबालिग बहनों को रखा गया था यहां, करवाया जाता था यह काम

नहीं चलेगी नेता या अफसरों की सिफारिश

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग पर शहरी इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों के ट्रांसफर या पोस्टिंग के लिए काफी दबाव रहता है। जिसके चलते शहरी इलाकों के स्कूलों में मानकों से ज्यादा शिक्षक तैनात रहते हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बार नया सत्र शुरू होने से पहले ही ऐसे शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा और किसी तरह की सिफारिशें नहीं मानी जाएगी।