10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती बाइक से लड़के ने लड़की के साथ की ऐसी छेड़खानी, वीडियो देख सोच में पड़ जाएंगे आप

छेड़छाड़ की इस वीडियो को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे।

2 min read
Google source verification
teasing with girl video gone viral

मेरठ। आज तक आपने फिल्मों में छेड़छाड़ के कई सीन देखे होंगे। लेकिन, आज हम आपको छेड़छाड़ का एक लाइव वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, एक शख्स सेरआम बीच सड़क बाइक से जा रही लड़की को छेड़ता है, परेशान करता है और अंत में उसकी गाड़ी गिराकर आराम से निकल जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोग उस तमाशे को देखते भी हैं, लेकिन लड़की को बचाने की कोशिश तक नहीं करते हैं।

साथ पढ़ने वालों ने किया छेड़छाड़

प्रदेश में योगी सरकार भले ही कितने दावे कर ले, लेकिन महिलाओं से छेड़खानी और बदसलूकी लगातार जारी है। ऐसी शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। ऐसे में इन मनचलों को शह मिल रही है और बिना रोकटोक के सरेआम महिलाओं के साथ ऐसी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। नया मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र का है। जहां एक स्कूटी सवार युवती के साथ मनचलों की बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हुआ है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में बाइक सवार युवक युवती के साथ किस तरह बदसलूकी कर रहा है। मनचले की इस करतूत की तस्वीरें इंस्टीट्यूट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद युवती ने इस वीडियो के आधार पर थाना परीक्षितगढ़ में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

दरअसल, पीड़िता और मनचले एक ही कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं। फिलहाल, यह पीड़िता एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पढ़ा रही है। पिछले 6 महीने से आरोपी पीड़िता को परेशान कर रहा है, लेकिन 26 जनवरी को इन आरोपियों ने हद पार कर दी जब सरेआम युवती से छेड़छाड़ करने लगे। जब युवती ने मनचलों की करतूत का विरोध किया, तो मनचले ने उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। उस समय सिर्फ एक मनचला ही युवती के पीछे-पीछे बाइक पर आ रहा था। फिलहाल थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर अफसोस जाहिर करते हुए एक वीडियो भी वायरल किया है। इसमे अपनी पहचान छुपाते हुए युवती ने पुलिस पर नेता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस अफसरों की मानें तो मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। लेकिन, कमाल की बात है कि पुलिस ने किसी भी आरोपी को अब तक नहीं पकड़ा है।