
नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर जबरदस्त जाम, लोग कई घण्टो तक जाम में फंसे रहे
नोएडा। बारिश, महामाया पर एक्सीडेंट और कावड़ के लिए कालिंदी कुंज से वन-वे होने से नोएडा आने-जाने वालों को घंटो जाम से जुझना पड़ा। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर शाम आठ बजे से जो जाम लगना शुरू हुआ उससे लोगों को घंटो के बाद निजात मिल पाई। शुक्रवार शाम को महामाया के पास बस पलटने से जाम का सिलसिला शुरू हुआ। कालिंदी कुंज एक साइड की रोड पर वाहनों की रोक ने इस जाम को बढ़ाने का काम किया। फिर रिमझिम बारिश इस मुसीबत को और बढ़ा दिया।
ये नजारा है महामाया फ्लाईओवर से परिचौक की ओर जाने वाले सडक का। डी.एन.डी. और नोएडा प्रवेश, कालिन्दी कुंज से सेक्टर 37 और ग्रेटर नोएडा-नोएडा एकसप्रेस वे जबरदस्त जाम लगा रहा। लोग घण्टों से जाम में फंसे हुए थे । ये जाम पांच किलोमीटर से भी लम्बा था। जिससे दिल्ली जाने वाले वाले वाहनों को दो किलो मीटर की दूरी तय करने में कई घंटो का समय लग गया। इस जाम में ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन घंटों से फंसे रहे। यहां तक एंबुलेंस तक फांसी हुई थी। जाम को देख ट्राफिक पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए, काफी मशक्त के बाद जाम से निजात मिली।
Updated on:
27 Jul 2019, 3:56 PM IST
Published on:
27 Jul 2019, 3:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.