1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को बॉस ने कैबिन में बुलाया और दुपट्टा खींचकर…

तीन युवतियों ने कंपनी के दो अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वह अपने कैबिन में बुलाकर अश्लील हरकत करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 May 2018, 3:04 PM IST

DEMO PIC

ग्रेटर नोएडा। कंसल्टेंट कंपनी में काम करने वाली युवतियों ने दो अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। युवतियों का आरोप है कि कंपनी के दो अधिकारी उन पर बुरी नजर रखते हैं। इनमें से दो युवतियों ने यौन उत्पीड़न करने और तीसरी युवती ने शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालने का आरोप लगाया है और कासना कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : इन चीजों का सेवन करेंगे तो मच्छर नहीं फटकेंगे पास

युवतियों का कहना है कि दोनों अधिकारी उन्हें बार-बार झूठे बहाने से केबिन में बुलाते हैं और उनके दुपट्टे खींचते हैं। पुलिस ने तीनों युवतियों का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया है और मामला दर्ज किया है। वहीं युवतियों का आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद कंपनी प्रबंधन ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।

यह भी पढ़ें : मां की मेहनत से 19 साल का लड़का बना करोड़पति, शाहरुख खान की टीम में खेलकर बल्लेबाजों के छुड़ा रहा छक्के

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कासना कोतवाली साइट-4 इंडस्ट्रियल क्षेत्र में नौकरी करने वाली तीन युवितयों ने कंपनी के सीनियर अधिकारी राकेश और अजब सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को अधिकारियों ने ऑफिस के बाहर निकलने से पहले एक युवती का दुपट्टा खींच लिया और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इससे युवती भड़क गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां कंपनी के कर्मचारी जुट गए और राकेश व अजब सिंह युवती को नौकरी से निकालने की धमकी देकर चले गए।

यह भी पढ़ें : 20 दिन पहले अपहृत छात्रा जब पुलिस को मिली, तो उसने बतायी यह खौफनाक कहानी...

अन्य युवती भी आई सामने

बताया गया कि एक युवती के साथ इस तरह की घटना होने के बाद कंपनी में काम करने वाली दो अन्य युवतियां भी सामने आईं और उन्होंने युवती को बताया कि दोनों अधिकारी उनका भी यौन उत्पीड़न कर चुके हैं। जिसके बाद तीनों ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की।

यह भी पढ़ें : कैराना-नूरपुर उप चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर चल रहा यह खेल खुला, तो दंग रह गए सभी

शिकायत दर्ज लेकिन गिरफ्तारी नहीं

कासना थाना एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन युवतियों ने कंपनी के अधिकारियों पर छेड़छाड़ करने, दुपट्टा खींचने, अश्लील हरकत व बातें करने का आरोप लगाया है। जिनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। इस बयान को सोमवार को कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।