1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी, अब इन जिलों में आ सकता है तूफान

मौसम विभाग ने फिर से आंधी तूफान आने की चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 May 2018, 4:19 PM IST

storm

नोएडा। इस महीने में लगातार कई बार मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई। वहीं आंधी तूफान में वेस्ट यूपी समेत देशभर में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। जिसके चलते मौसम विभाग लगातार लोगों को सचेत रहने को कह रहा है। साथ ही समय समय पर आंधी तूफान की चेतावनी भी दे रहा है। अब फिर से मौसम विभाग ने आंधी तूफान आने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें : रात के दो बजे आर्मी ऑफिसर कर रहा था ऐसा काम कि युवती ने रेल मंत्री को कर दिया ट्वीट

कब आ सकता है तूफान

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार शनिवार और रविवार को वेस्ट यूपी के कई जिलों में आंधी तूफान आने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार के आदेश को लेकर आमने-सामने आए एनकाउंटर मैन और डीएम

इन जिलों में आ सकता है तूफान

जारी की गई चेतावनी के अनुसार सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के इलाकों में आंधी तूफान आने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने भी जिलाधिकारियों को चेतावनी देकर लोगों को अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : इस नेता ने कैराना में बसपा सुप्रीमो मायावती को दी थी मात

तूफान के बाद आया था भूकंप

उल्लेखनीय है कि 9 मई को ही नोएडा समेत एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद भूंकप आया था। जिसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। इसके बाद से ही लोगों में भय का माहौल भी बन गया था।

पिछले सप्ताह आंधी तूफान से हुई 80 लोगों की मौत

बता दें कि वेस्ट यूपी समेत देशभर में पिछले हफ्ते आए तूफान में 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए। वहीं लाखों रुपये का नुकसान होने का भी अनुमान है।