1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Today Weather: अभी मौसम से नहीं मिलेेगी राहत, अब तूफान खड़ा कर सकता है आफत

Highlights . शनिवार शाम से हो रही बारिश. रविवार सुबह बारिश होने की वजह से सुहाना हुआ मौसम. बदलता मौसम लोगों के लिए खड़ी कर सकता है मुसीबत  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 22 Sep 2019, 3:31 PM IST

too.jpeg

नोएडा. बारिश की वजह से रविवार सुबह लोगों के लिए सुहानी रही। सुबह—सुबह नोएडा समेत पूरे वेस्ट यूपी में बारिश होने की वजह से गर्मी व उसम से निजात मिल गई। कई दिनों से लोगों को गर्मी की वजह सेे दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, अभी आने वाले कुछ घंटों में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शामली आदि जिलों में शनिवार शाम को ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया था। नोएडा समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, रविवार को तेज बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि अभी एक सप्ताह तक मौसम विभाग ने बारिश होने की आंशका जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 10 दिनों में मानसून की विदाई हो सकती है। रविवार को हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी सेे राहत मिली है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अभी तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

हालांकि इस बार मानसून देरी से आया है। जिसकी वजह से बारिश भी कम हुई है। 30 सितंबर को मानसून की विदाई की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग कहना है कि एक तरफ जहां 30 सितंबर तक बारिश होने की वजह से तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है। हवाओं में ठंडक और नमी दोनोें ही होती है। ऐसे में वेस्ट यूपी के मौसम पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।