5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Special Report: इस रूट पर बस किराये से ज्यादा भरना पड़ेगा टोल टैक्स

अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी 15 जनवरी से देना होगा टोल टैक्स

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Jan 04, 2018

agra lucknow expressway

agra lucknow expressway

अरविंद उत्तम
नोएडा.नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ तक जा रहे है, तो जान ले यह सफर 15 जनवरी से आपको बस के किराये से भी ज्यादा टोल चुकाना पड़ेगा। इसका कारण 15 जनवरी से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल वसूली शुरू होना है। हालांकि आगरा से लखनऊ तक की यात्रा करने वालों को कितना टोल देना पड़ेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है, बताया जा रहा है कि ये यह रकम 500 रुपये होगी। अबतक देश के सबसे लंबे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे अब तक इस पर वाहनों की आवाजाही के लिए कोई टोल नहीं लगता था।

अब तक नोएडा से लखनऊ जाने वालों को देना पड़ता था इतना टोल

नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा एक्सप्रेस-वे से लखनऊ जाने तक के लिए 415 रुपये टोल के रूप में देने होते हैं,लेकिन अब आगरा से लखनऊ जाने के लिए 500 रुपये टोल देने होंगे। इस प्रकार ग्रेटर नोएडा से लखनऊ तक की यात्रा के लिए एक वाहन को कुल 915 रुपये खर्च करने होंगे। ग्रेटर नोएडा से लखनऊ जा रहे अभय श्रीवास्तव का कहना है कि सुविधा अच्छी है। सड़क भी बहुत अच्छी है, लेकिन 915 रुपये टोल बहुत ज्यादा है। इसे और कम होना चाहिए।

एक्सप्रेस-वे पर यहां इन दो जगहों पर वसूला जाएगा टोल

अधिकारियों के अनुसार आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो जगहों पर टोल प्लाजा होंगे। इनमें एक लखनऊ और एक आगरा की तरफ होगा। यूपी एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी इन दोनों टोल प्लाजा का संचालन करेगी।

अप्रैल से बढ़ सकता है यमुना एक्सप्रेस वे का भी टोल

वहीं यमुना एक्सप्रेस वे टोल के इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि कि हमने टोल नहीं बढ़ाया है। आगरा से लखनऊ तक के लिए 500 रुपये जोड़कर कुल 915 रुपये देने होंगे। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने पिछले वर्ष टोल नहीं बढ़ाया, लेकिन उम्मीद है कि आगामी अप्रैल से यमुना एक्सप्रेस वे पर भी टोल में इजाफा होगा।

नोएडा से लखनऊ तक करीब 511 किलोमीटर की है दूरी

-यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा तक के लिए लगता है 415 रुपये टोल
-यमुना एक्सप्रेस वे पर है तीन टोल, जेवर, मथुरा आैर आगरा
-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर होगे दो नये टोल
-15 जनवरी से इन पर भी वसूला जाएंगा टोल