19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / बड़ा फेरबदल: 11 थानेदारों समेत 16 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले, पाँच से छीना प्रभार

बड़ा फेरबदल: 11 थानेदारों समेत 16 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले, पाँच से छीना प्रभार

Highlights -अनलॉक के बाद तेजी से बढ़ा अपराध का ग्राफ -दरोगाओं पर जताया गया भरोसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Sep 2020, 4:05 PM IST

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बढ़ते अपराध के कारण 11 थानों समेत 16 इंस्पेक्टर और दरोगा के तबादले कर दिए गए हैं। 5 थानों के प्रभारियों को हटा दिया गया है, 3 इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर को थाने की कमान सौंपी गई है। चौकी प्रभारी को भी थाने का चार्ज दिया गया है। दरअसल, सितंबर माह की शुरुआत के साथ ही जिस तरह कानून व्यवस्था में गिरावट और अपराध में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। लॉकडाउन के खुलते ही अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा। जिसके कारण पुलिस प्रशासन की काफी किरकिरी हुई।

बढ़ते अपराधों पर न लगाम लगा पाने का ठीकरा थाना प्रभारियो फोड़ते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जिले के तीन ज़ोन के आधे से ज्यादा थानों के वालों को बदल दिया है नोएडा ज़ोन से थाना प्रभारी शवेज खान को टीम स्टार-2 का इंचार्ज बनाया गया है, थाना 24 के प्रभारी रामेश्वर को एकोटेक-1 का प्रभारी बनाया गया है।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र को थाना बादलपुर का चार्ज सौपा गया है।

नोएडा सेंट्रल ज़ोन में तीन थाना प्रभारियों को हटाया गया है। थाना बादलपुर प्रभारी पटनीश कुमार से चार्ज वापस लेकर उन्हे अपराध शाखा में भेज दिया है। थाना एकोटेक -3 की प्रभारी अनीता चौहान को थाना फेज-2 का प्रभारी बनाया गया है। थाना फेज-2 का प्रभारी फरमूद आली पुंधीर को पुलिस आयुक्त का वाचक तैनात किया गया है।

सबसे ज्यादा बदला ग्रेटर नोएडा जोन में हुए हैं। दादरी के कोतवाल को रबूपुरा का प्रभार दिया गया है। जरचा थाने के प्रभारी को ज़ोन बदल कर थाना 58 का इंचार्ज बनाया गया है। थाना कासना प्रभारी प्रभात दीक्षित को थाना 24 का प्रभारी बनाया गया है। मामूरा चौकी प्रभारी को थाना जरचा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजबीर चौहान को दादरी का, भुवनेश कुमार शर्मा को एकोटेक-3 और सुधीर कुमार को थाना 49 का प्रभारी बनाया गया है।