8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: इस बार देश का आम बजट यहां हो रहा है तैयार

देश का आम बजट इस बार इस शहर में तैयार हो रहा है।

2 min read
Google source verification
union budget prepare in noida

नोएडा। नये साल में देशवासियों को सबसे ज्यादा जिस चीज का इंतजार होता है वो है आम बजट। वैसे तो हर साल आम बजट फरवरी माह के आखिरी सप्ताह में पेश किाय जाता था। लेकिन, इस बार वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को देश का आम बजट पेश करेंगे। लेकिन, क्या आपको पता है इस बार का आम बजट किस शहर में तैयार हो रहा है। आपका जवाब होगा नहीं। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपका आम बजट किस शहर में तैयार हो रहा है।

यूपी में तैयार हो रहा है आम बजट

देश और आपका आम बजट इस साल यूपी के नोएडा में तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल में बजट के नाम एक वॉर्ड भी रिजर्व किया गया है। इस वार्ड को आम बजट बनाने वाले लोगों की तबीयत खराब होने पर भर्ती कराने के लिए रिजर्व कराया गया है। जिसे बजट पेश होने के बाद ही खोला जाएगा।

सरकार से मिले पत्र के बाद किया गया रिजर्व

राज्य सरकार से मिले पत्र के बाद ही जिला अस्पताल में दूसरे फ्लोर पर स्थित वार्ड नंबर 306 को रिजर्व रखा गया है। सीएमएस डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि वार्ड नंबर 306 मेडिसीन मेल वॉर्ड है। पत्र आने के बाद इसमें एडमिट मरीजों को वार्ड नंबर 307 में एडमिट किया गया है। साथ ही वॉर्ड नंबर 306 में दो अलग से बेड भी लगवाये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस को पूरी तरह तैयार कर अभी रिजर्व रखा गया है ताकि इसमें कोर्इ दूसरा मरीज या स्टाफ न जा सकें। इसके लिए वॉर्ड में बाहर से ताला लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर ही इसको खोला जाएगा।


गोपनीयता बनाये रखने के लिए नहीं बताई जाती है जगह

आम बजट को तैयार करने वाली टीम की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है। जिससे कोर्इ भी उनसे संपर्क कर किसी भी तरह से बजट को प्रभावित न कर सकें। वह शहर के किस सरकारी से लेकर प्राइवेट विभाग में काम करते है, कहां रुकते है। इस तरह की सब जानकारियां गुप्त रखी जाती है। गोपनीयता बनाये रखने व इन दिनों टीम के सदस्यों के दिन रात काम करने की वजह से तबीयत खराब होने पर एक वॉर्ड रिजर्व रखा गया है। गोपनीयता बनाये रखने के लिए सभी इंतजाम भी किए गये हैं।

फरवरी में बजट पेश होने तक रिजर्व रहेगा वार्ड

सीएमएस डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि उन्हें शासन पत्र में सिर्फ वार्ड रिजर्व करने की बात बतार्इ गर्इ है। इसके साथ ही आज बजट पेश होने के बाद ही रिजर्व वार्ड को आम लोगों के लिए खोलने के निर्देश मिले हैं। बजट पेश होने के साथ ही रिजर्व वार्ड को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।