3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP budget 2018ः उत्तर प्रदेश के इन शहरों की बदल जाएगी तस्वीर, विकास के लिए मिले 16 सौ 50 करोड़ रुपए

यूपी बजट 2018: भाजपा के सांसद ने दिया बड़ा बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 Feb 2018, 4:43 PM IST

up budget 2018ः

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने दूसरे बजट में पश्चिमी उत्तर के दो शहरों की तस्वीर बदलने का ऐलान किया है। ये शहर हैं। मुरादाबाद और सहारनपुर। दरअसल, ये दोनों शहर स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हैं। इस बजट में स्मार्ट सिटी के विकास के लिए सरकार ने 16 सौ 50 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जिसका फायदा इन दोनों शहरों को भी मिलेगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, आगरा , वाराणसी, इलाहाबाद, अलीगढ़ , झांसी, मुरादाबाद, बरेली और सहारनपुर को स्मार्ट सिटी मिशन योजना में शामिल किया गया है।

सहारनपुर का होगा विकास
बजट में स्मार्ट सिटी के लिए 16 सौ 50 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा के बाद सहारनपुर सांसद के भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने शहर की तस्वीर बदलने का बात कही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के लिए काम कर रहे हैं। जिस तरह से स्मार्ट सिटी के लिए 1650 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा उत्तर प्रदेश के बजट में की गई है, उससे साफ है कि अब विकास की गाड़ी आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट

सड़कों के लिए 11000 करोड़ से भी अधिक की घोषणा
बजट में सड़कों के लिए भी 11000 करोड़ से अधिक की घोषणा की गई है। सहारनपुर में अभी तक रिंग रोड नहीं थी, लेकिन अब इस घोषणा के बाद यह माना जा रहा है कि जिले में रिंग रोड का काम भी तेज होगा और बाईपास भी मिलेगा।

VIDEO देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिकः पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादा खबर देखें फत्रिका टीवी

मुरादाबाद का भी होगा कायाकल्प

स्मार्ट सिटी के लिए 16 सौ 50 करोड़ रुपए की राशि जारी होने से मुरादाबाद के लोग लोगों को भी काफी फायदा होगा। दरअसल, मुरादाबाद भी स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल है। शहर को स्मार्ट बनाने से आयात-निर्यात की सुविधा विकसित होने से शहर के ब्राश कारीगरों और उद्योग को काफी फायदा होगा। वहीं, सड़कों के निर्मान के लिए 11000 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित होने से शहर में लंबे समय से लंबित पड़े रिंग रोड को भी पंख लग सकते हैं। हालांकि, शहर के लोगों की उम्मीदें इस बजट से पूरी नहीं हुई है। दरअसल, शहर के लोग लंबे समय से स्टेशन रोड पर फ्लाई ओवर, एक सरकारी यूनिवर्सिटी, एक मेडिकल कॉलेज, जर्जर सड़कों और पुलियों का निर्माण और गोविन्द नगर फुट ओवर ब्रिज की मांग लंबे समय से करते रहे हैं। लेकिन इन में से किसी कार्य के लिए इस बजट में राशि जारी नहीं किए जाने से इलाके के लोगों में भारी निराशा है।