1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादी पार्टी की ये MBA पास उम्मीदवार ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन

भाजपा के व्यापारी वोट बैंक में हो सकती है सेंधमारी, पैठ व्यापारियों को सपा प्रत्याशी के पति ने की थी मदद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 Nov 2017, 6:03 PM IST

SP Mayor candidate

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी ने व्यापारी नेता समाजसेवी अभिषेक गर्ग की पत्नी राशि गर्ग को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। व्यापारी नेता की सीएम सपा मुखिया अखिलेश यादव से काफी नजदीकियां रही है। गाजियाबाद में सपा की तऱफ से वैश्य टिकट दिए जाने के बाद में भारतीय जनता पार्टी की टेंशन और भी बढ़ गई है। क्योंकि व्यापारी और वैश्व समाज हमेशा से बीजेपी के पास में रहा है। विरोधी पार्टी की तऱफ से भी एक जैसा प्रत्याशी मिलने के बाद वोटों का ध्रुवीकरण हो जाएगा और जो वोट भाजपा के खाते में जाने वाली थी, वो अब समाजवादी पार्टी के खाते में जाएगी। इसके अलावा चुनाव के अंतिम दौर में बाकी राजनीतिक पार्टिय़ों से भी अंदरखाने सपोर्ट की संभावना बढ़ गई है।

पैठ व्यापारी हैं भाजपा से खासे नाराज

गाजियाबाद में सप्ताहिक पैठ बाजार के व्यापारी बीजेपी से खासे नाराज है। दरअसल 20 साल से नवयुग मार्केट में छोटे दुकानदार पैठ बाजार लगाते थे। इसी शासन में इन्हें यहां से हटा दिया गया। इसके बाद घंटाघर रामलीला मैदान में दुकानों का लगाया जाना तय हुआ। लेकिन वहां पर लोकल व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से अभी तक साप्ताहिक पैठ बाजार के व्यापारियों की समस्या का कोई हल नहीं निकला। इस पूरी लड़ाई के दौरान सपा मेयर प्रत्याशी के पति अभिषेक गर्ग ने व्यापारियों की आवाज को बुलंद किया।

सोच और अनुभव से मिलेगी मदद

उद्योग युवा प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग की पत्नी एमबीए पास आउट है। उनका दावा है कि अपनी सोच व पति के अनुभव की बदौलत शहर के विकास की तस्वीर को बदलने में मदद मिलेगी। निगम चुनाव में अगर सफलता मिलती है, तो यहां पर भी सपा का काम बोलता हुआ नजर आएगा।

गाजियाबाद के पुराने व्यसायिक घरानों से है अभिषेक गर्ग

राशि गर्ग गाजियाबाद के बड़े व्यापारी नेता अभीषेक गर्ग की पत्नी हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में भी अभीषेक गर्ग बड़ा नाम है। गाजियाबाद के दो पुराने व्यापारी घराने हैं। एक है पन्नालाल श्यामलाल और दूसरे है भूरेमल नंदकिशोर। अभीषेक गर्ग भूरेमल नंदकिशोर परिवार से हैं। वह नंदकिशोर के पोते हैं। साप्ताहिक पैंठ बाजार के दुकानदारों के लिए अभीषेक गर्ग ने बड़ी लड़ाई लड़ी है। ठेली पटरी, हॉकर्स और छोटे व्यापारियों के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं।

एमएलसी भी है चुनाव के लिए एक्टिव

टिकट घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। सपा नेता जेपी कश्यप और संजय यादव ने बताया कि मेयर का चुनाव पार्टी बेहद मजबूती से लड़ेगी। एमएलसी राकेश यादव खुद चुनाव में सक्रिय रहेंगे। राशि के रूप में मजबूत प्रत्याशी विपक्षियों के सामने रखा गया है।