
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है
UP Rains: यूपी में कड़ाके की ठंड लोगों को कंपा रही है। पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण यूपी में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लुढ़कते पारे के बीच मौसम विभाग की ओर से यूपी में फिर बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि यह बारिश यूपी के कुछ जिलों में ही होने का पूर्वानुमान है। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे के बाद यूपी के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
UP Rains: नए वर्ष से के पहले दिन से ही यूपी में ठंड अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार तीसरे दिन ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में सुबह शाम जबरदस्त घना कोहरा पड़ रहा है। तराई क्षेत्र के जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रहती है। कड़ाके की ठंड के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने 3,4, जनवरी तक पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। 5 जनवरी को जबरदस्त कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। आज दिन में दोपहर बाद तक धूप निकलने की उम्मीद है। तापमान की बात करें तो गोंडा में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 3.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, संत कबीर, नगर बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, कन्नौज, कानपुर, फर्रुखाबाद में शनिवार और रविवार सुबह शाम घना कोहरा रहने की संभावना है।
आज से तापमान में मामूली सुधार के संकेत हैं। दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे दिन में सर्दी से थोड़ी राहत रहेगी। लेकिन रात में सर्दी अधिक रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस रहेगा। मौसम विभाग की माने तो आज से तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 6 जनवरी को यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
Updated on:
4 Jan 2025, 9:33 PM IST
Published on:
3 Jan 2025, 8:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.