
UP Weather Forecast: यूपी के कई जिलों में रविवार शाम बारिश से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। इस बदलाव का असर नोएडा-गाजियाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में दिखना शुरू हो गया है। मेरठ, हापुड़, शामली, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रिमझिम बारिश हो रही है। वहीं पूर्वांचल के कुछ जिलों को छोड़ दें, तो बाकी सभी जिलों में बादलों का जमावड़ा है। साथ ही मौसम विभाग ने यूपी के कई इलाकों में ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में गिर सकते हैं ओले
मौसम विभाग की माने तो, 29 दिसंबर के बाद मौसम में थोड़ा सुधार आएगा। हालांकि बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से घना कोहरा भी शुरू हो जाएगा। तराई और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। तो वहीं प्रदेश के बुंदेलखंड के कई जिलों में बादल छाई हुई है। सूबे की राजधानी लखनऊ में सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ मिनटों में बादलों ने अपना डेरा डाल दिया। मौसम विभाग की माने तो लखनऊ और आसपास के जिलों में आले भी गिर सकते हैं।
दिन और रात दोनों के तापमान लगभग बराबर
रुक-रुक कर हो रही बारिशों के कारण कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से तापमान में भी थोड़ा उछाल आया है। हालात ऐसे हो गए है कि दिन और रात, दोनों के तापमान लगभग बराबर ही रह रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से लेकर 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
Published on:
29 Dec 2021, 10:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.