राजस्थान पर बना नया चक्रवात : फिर बदलने वाला है मौसम, ठंड के साथ बारिश के आसार
नोएडा. जनवरी माह में हुई बारिश के बाद फरवरी में शीत लहरों ने ठंड बढ़ा दिया है। सोमवार को नोएडा का तापमान अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से ज्यादा आज सोमवार को ठंड ज्यादा देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में शीतलहरों के साथ घना कोहरा बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली- एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई।
उत्तर पश्चिमी उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहेगा। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर मध्यम ही बना रहेगा। पूर्वी भारत की बात करें तो यहां भी ज्यादातर इलाकों में धूप ही छाई रहेगी, रात के तापमान में गिरावट होगी।
पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टी का अलर्ट और पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओजिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है।