मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल सर्दियां दूर हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने सर्दियों का आकलन शुरू कर दिया है। अगले एक हफ्ते तक यूपी का मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि बादल छाए रहेंगे और धूप भी निकलेगी। शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंडक महसूस होगी। इसके अलावा, इस बार सर्दियों के अक्टूबर में आने की संभावना नहीं है, बल्कि नवंबर से इसकी शुरुआत हो सकती है।