
उत्तर प्रदेश में सितंबर और अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय और स्कूल, बना लें घूमने का प्लान
नोएडा। अगस्त से त्योहाराें का मौसम शुरू हो गया है। इसी के साथ सबको छुट्टियों के बारे में जानने की जिज्ञासा भी होती है। आखिर उसके हिसाब से घूमने का प्लान जो बनाना है मतलब छुट्टियों का सही उपयोग। अगस्त में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस अौर 22 अगस्त को बकरीद का अवकाश निकल चुका है। हालांकि, 26 अगस्त Raksha Bandhan की छुट्टी जाने का कई लोगों को गम भी हैं क्योंकि उस दिन रविवार पड़ेगा। आइए हम आपको बताते हैं इस साल के सितंबर और अक्टूबर के त्योहारों और सरकारी अवकाशों के बारे में।
सितंबर के अवकाश
अगस्त के बाद सितंबर में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और मोहर्रम पड़ रहे हैं मतलब छुट्टियाें के दिन। पंडितों व पंचांग के अनुसार, वैसे तो Krishna Janmasthami 2 सितंबर यानी रविवार को पड़ रही है लेकिन सरकारी अवकाश 3 सितंबर यानी सोमवार को घोषति किया गया है। गौतमबुद्ध नगर में प्रधानाध्यापक रमेश भारद्वाज का कहना है कि जन्माष्टमी की छुट्टी 3 सितंबर को घोषित की गई है जबकि गणेश चतुर्थी मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाई जाती है। यहां उसकी छुट्टी नहीं होती है। इसके अलावा 21 सितंबर को मोहर्रम पड़ रहा है। उस दिन शुक्रवार है। मोहर्रम पर भी सरकारी छुट्टी होती है।
अक्टूबर की छुट्टियां
अक्टूबर का महीना भी सरकारी अवकाश के साथ ही शुरू होगा। 2 अक्टूबर यानी मंगलवार को गांधी जयंती है। उस दिन स्कूलों व सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। 18 अक्टूबर यानी गुरुवार को नवमी पड़ेगी। इस दिन स्कूलाें व सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके बाद अगले दिन 19 अक्टूबर यानी शुक्रवार को दशहरे के दिन सभी सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में अवकाश रहेगा।
Updated on:
25 Aug 2018, 5:28 PM IST
Published on:
25 Aug 2018, 4:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.