दरअसल, बुधवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ग्रेटर नोएडा स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलाजी (बिमटेक) के दीक्षांत समारोह में पहुंचे। एक्सपो मार्ट में आयोजित समारोह में वेकैंया नायडू समेत प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह, बिमटेक की चेयरपर्सन जयश्री मोहता और निदेशक डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।