3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल सच : मृगांका सिंह का वह फेसबुक पोस्ट, जिसमें उन्होंने दलितों पर की आमर्यादित टिप्पणी

फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप ग्रुप पर भाजपा नेत्री मृगांका सिंह के फोटो के साथ दलितों से जोड़कर एक भड़काऊ पोस्ट डाली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Jun 2018, 4:31 PM IST

mriganka singh

वायरल सच : मृगांका सिंह का वह फेसबुक पोस्ट, जिसमें उन्होंने दलितों पर की आमर्यादित टिप्पणी

कैराना। गत मई महीने में कैराना उपचुनाव में नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन के बारे में भडकाऊ पोस्ट वायरल हुई थी। जिसके बाद अब एक और पोस्ट वायरल होने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : कैराना के बाद अब यहां से आई भाजपा के लिए बुरी खबर, इस जाति के लोगों ने की बगावत

दरअसल, फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप ग्रुप पर भाजपा नेत्री मृगांका सिंह के फोटो के साथ दलितों से जोड़कर एक भड़काऊ पोस्ट डाली गई। जिसमें दलितों को आतंकवादी बताया गया है। इस पोस्ट में मृगांका सिंह के फोटो के साथ लिखा गया है कि दलितों के कारण ही चुनाव में उनकी हार हुई है। इसके अलावा पोस्ट में दलितों को आतंकवादी बताया गया है और अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें : पत्नी को लेकर विवादों में चल रहे मोहम्‍मद शमी को लगा बड़ा झटका, नहीं खेल पाएंगे ये मैच

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मृगांका सिंह के भतीजे अनुज चौहान इस पोस्ट को डालने वाले आलमगीर नामक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में बुआ की हार के बाद पांच जून को आलमगीर नामक व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट पर एक फर्जी पोस्ट डाला गया। जिसमें मृगांका सिंह के फोटो के साथ लिखा गया है कि चुनाव में उनकी हार दलितों के कारण हुई है। इसके साथ ही पोस्ट में दलितों को आतंकवादी बताया गया है और अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार में जारी हुआ ऐसा नंबर, अगर इस पर कर दी अधिकारियों की शिकायत तो हो जाएगा ट्रांसफर!

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस मामले में आलमगीर पुत्र नामालूम के खिलाफ शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा 295ए, 298, 505ए की उपधारा बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि अनुज चौहान की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आलमगीर नाम के फेसबुक अकाउंट को चलाने वाले की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : अब बदमाशों को ‘धूम फिल्म’ के इस अंदाज में पकड़ेगी यूपी पुलिस

पहले भी वायरल हुआ फर्जी पोस्ट

उल्लेखनीय है कि कैराना उपचुनाव में रालोद-सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन के जीत दर्ज करने के तुरंत बाद ही कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके फोटो के साथ एक भड़काऊ फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसमें यह लिखा था कि जीत अल्लाह की है और यह राम की हार। इस पर तबस्सुम हसन ने मामला दर्ज कराया था और कहा था कि उनके परिवार ने किसी भी धर्म या जाति के खिलाफ कोई पोस्ट नहीं किया।