
नोएडा। याद हो तो एक भविष्यवाणी हुई थी कि 2012 में यह दुनिया तहस नहस हो जाएगी। जिसके बाद दुनियाभर के लोगों के जहन में सिर्फ एक ही सवाल था कि अब क्या होगा। हालांकि, 2012 के इस दावे को छह साल बीत चुके हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं हाल ही में एक नई भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की थी जो एक बार फिर गलत साबित हुई है।
क्या हुई थी भविष्यवाणी
दरअसल, बुधवार को वेस्ट यूपी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आई तेज आंधी तूफान आया। जिसके बाद मौसम विभाग ने लोगों को चेताया था और कहा कि पांच मई को फिर से तेज आंधी तूफान आने की संभावना है। इससे भारी नुकसान हो सकता है। लेकिन 5 मई को किसी तरह का तूफान नहीं आया। जिसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई।
मन में पैदा हुआ भय
नोएडा के रहने वाले विपिन बताते हैं कि 2 मई को जगह-जगह आए आंधी तूफाने के बाद कई लोगों की मौत हो गई। वहीं इसके बाद मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी थी कि 5 मई को इससे भी बड़ा तूफान आएगा। इसलिए लोग सतर्क रहें। जिसके बाद हमारे मन में एक तरह का भय भी पैदा हो गया कि कहीं कोई भयंकर तूफान न आ जाए। लेकिन गनिमत रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
अब 7 और 8 मई को इन जगह आ सकता है तूफान
मौसम विभाग द्वारा अब फिर से चेतावनी जारी की गई है। जिसके मुताबिक 7 व 8 मई को नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
लोगों को मिली राहत
बता दें कि हाल ही में आंधी के बाद हुई बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को खासी राहत मिली है। हालांकि इस दौरान वेस्ट यूपी समेत देशभर में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल भी हुए। वहीं इससे लाखों का नुकसान होने का भी अनुमान है।
वहीं दोबारा किसी तरह की जनहानि व नुकसान न हो इसके लिए मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। वहीं गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन समेत सभी जिलों में लोगों को बार बार चेताया जा रहा था कि तूफान आने पर अपने घरों से न निकलें।
Published on:
6 May 2018, 12:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.