2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यूपी के इन जिलों में छाया घनघोर अंधेरा, सतर्क रहें

बारिश के बाद और बढ़ेगी ठंड, किसानों के खिले चेहरे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 22 Jan 2019, 12:41 PM IST

rain

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यूपी के इन जिलों में छाया घनघोर अंधेरा, सतर्क रहें

नोएडा। नोएडा और एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई। इस बारिश से जाती हुई ठंड एक बार फिर लौट आई है। पहाड़ी इलाकों हिमाचल एवं उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान में काले बादल और बारिश ने ठंड और ठिठुरन बढ़ा दी है। सोमवार को हुई बारिश का असर तापमान पर देखा गया। दिल्ली-एनसीआर का तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि उनके लिए आसमान से पानी नहीं बल्कि सोना बरसा है। बरसात के कारण तापमान में आई गिरावट से ठंड फिर से लौट आई है। गेहूं को शुरू में ठंडक की जरूरत पड़ती है।

दो दिनों तक बारिश होगी-

मौसम का मिजाज बदला और बारिश-ठंडी हवाओं से से ठिठुरन शुरू हो गयी है। मौसम वैज्ञानिकों महेश पलावत का कहना है की कि अगले दो दिनों तक नोएडा और एनसीआर में बारिश होगी। इस बार विंटर रेन काफी कम हुई है, जो नवंबर-दिसंबर में बारिश हुआ करती थी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण इस बार नहीं हुई है। या कह सकते है एक-दो बार हुई है। जनवरी में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना है। वह काफी एक्टिव है, और यह काफी हेवी स्नोफॉल देगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में। ये हेवी स्नोफॉल जो असर है, पाकिस्तान और राजस्थान के आस-पास उससे जो इंड्यूस साइकल बना है, उससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में अच्छी बारिश की संभावना है, अगले दो दिनों में यहां पर ओले भी गिर सकते है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है-

आज से जो बारिश शुरू हुई है। उसका का कारण यह है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है अगर आप मैप में देखें तो सभी जगह बादल बने हुए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस इस समय जम्मू कश्मीर के आसपास बना हुआ है, उसके प्रभाव से एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सेंट्रल पाकिस्तान, राजस्थान और पंजाब में बना हुआ है जो बादल है वह दिल्ली और यूपी में दिखाई दे रहे हैं जो अगले 3 से चार घंटे तक गरज के साथ बारिश देंगे उसके बाद 22 और 23 तारीख को जो पीछे का वेदर सिस्टम वो आगे आएगा।

27 तारीख के बाद और बढ़ेगी सर्दी

नोएडा-एनसीआर में बारिश होने के आसार हैं उसके बाद धीरे-धीरे वेदर कम होना शुरू हो जाएगा। यही कारण है, इससे जो टेंपरेचर है वह पहले ही काफी कम हो गए हैं। जो टेंपरेचर कल तक 28 डिग्री चल रहा था। वह आज 18 डिग्री पर आ गया है। दिन के तापमान कम होंगा लेकिन रात की जो सर्दी है वह कम नहीं होगी, दो-तीन दिनों के लिए और 27 तारीख से जब यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस हट जाएगा, उसके बाद फिर बर्फीली हवाएं चलेंगी। जिससे सर्दी की शुरुआत 27 जनवरी के आसपास शुरू हो जाएगी।

भारी बारिश में रहे सतर्क

बात करें पश्चिमी यूपी की तो नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, अमरोहा, सहित कई शहरों में कल से घनघोर अंधेरा छाया हुआ है। वहीं नोएडा में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। साथ बिजली चमकने और बादल के गड़गड़ाहट से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के कई स्कूलों में छुट्टी के आदेश दे दिए गएं हैं। वहीं लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है। मोबइल, टीवी, रुम हिटर आदि इलेकट्रिक सामानों का प्रयोग कम करें।