26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: झमाझम बारिश से यूपी के इन शहरों बढ़ी ठंड, जानिये अपने शहर का हाल

Highlights - दिवाली बाद अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश - बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति - लोगों को महसूस हुई कपकपाने वाली ठंड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Nov 2020, 5:28 PM IST

नोएडा. दिवाली बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रविवार शाम अचानक तेज गरज के साथ बारिश के कारण मौसम ठंड बढ़ गई है। गौतमबुद्धनगर के साथ कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बता दें कि इससे पहले ही मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने नये पश्चिम विक्षोभ के कारण यह बारिश हो रही है। सोमवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि दिवाली पर एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद जमकर आतिशबाजी हुई, जिस कारण वेस्ट यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु प्रदूषण बेहद खराब स्थित में पहुंच चुका है। हालांकि रविवार शाम को शुरू हुई झमाझम बारिश के कारण वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। अचानक हुई बारिश के कारण जगह-जगह जलाभराव की स्थित बन गई है। गौतमबु्द्धनगर के साथ गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के कई शहरों में झमाझम बारिश का दौर जारी है।

बता दें कि तापमान में गिरावट का दौर इस बार अक्टूबर से ही शुरू हो गया था। वहीं नवंबर में भी तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के मौसम केंद्र के प्रभारी डाॅ. यूपी शाही ने 15 और 16 नवंबर को बारिश के कारण तेजी से तापमान गिरने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्ग लोगों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।