19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / West up bulletin@1:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

West up bulletin@1:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

बुलेटिन में आपके लिए पेश हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Jul 2018, 3:01 PM IST

west up bulletin

West up bulletin@1:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आपके लिए पत्रिका डॉट कॉम लेकर आया है शाम 1 बजे तक की तीन बड़ी खबरें।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने की घटना में आज रात तीन और शव मिलने के साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गयी है। वहीं मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: 36 घंटे से लगातार ऑपरेशन जारी, अब तक 9 शव बरामद, मृतकों में 14 महीने के बच्ची भी

सहारनपुर। अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। रेलवे ने 19 जुलाई से 31 जुलाई तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसलिए ट्रेन से सफर की शुरुआत करने से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 से अपनी ट्रेन के बारे में जानकारी कर लें। ऐसा हो सकता है कि आपको रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पता चले कि जिस ट्रेन से आप सफर करने की तैयारी कर रहे थे वह ट्रेन रद्द चल रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

'यात्रीगण कृपया ध्यान दें' 19 से 31 जुलाई तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने की घटना में अभी तक कुल 9 शवों को निकाल लिया गया है। पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ नमजद केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायते देने का ऐलान भी किया गया है। वहीं मलबे से निकले शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। जहां मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

शाहबेरी हादसा : पोस्टमॉर्टम हाउस में रोते रहे परिजन और पड़े रहे शव