2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West up bulletin@8:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

बुलेटिन में आपके लिए पेश हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Jul 2018, 7:55 PM IST

Bulletin @8.00 PM

West up bulletin@8:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आपके लिए पत्रिका डॉट कॉम लेकर आया है शाम 8 बजे तक की तीन बड़ी खबरें। ये तीनों खबरें अलग-अलग जिलों से हैं। पहली खबर बागपत दूसरी नोएडा और तीसरी मेरठ से है।

बागपत। जेल में बंद माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर अभी भी बहुत सी बातें हैं जो पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। फिलहाल पुलिस भी इसकी जांच में जुट चुकी है और तथ्यों की तलाश कर रही है। जिससे इस हत्याकांड का खुलासा हो सके। हालांकि इस पूरे हत्याकांड को लेकर अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए तो इसे समझा जा सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

बड़ी खबर: हत्याकांड के समय मुन्ना बजरंगी के साथ मौजूद रहने वाला कैदी आया सामने, बताई पूरी कहानी

नोएडा। इस बार जुलाई महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों पड़ रहे हैं। नोएडा स्थित लाल मंदिर के पुजारी विनोद कुमार शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के मुताबिक अषाढ़ माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या (13 जुलाई 218) को सूर्य ग्रहण है। जो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। चूंकि भारत में यह ग्रहण आंशिक होगा इसलिए इसका कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। फिर भी इस ग्रहण का सूतक माना जाएगा और इसका कुछ राशियों पर असर भी पड़ेगा। 13 जुलाई को पड़ने वाले इस सूर्य ग्रहण का असर दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, स्टीवर्ट आईलैंड और होबार्ट में दिखाई देगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

13 जुलाई को कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, जानें इस खबर में

मेरठ। योगी राज में खाकी की दुर्गत हो रही है। खाकी का खौफ बदमाशों पर तो रहा नहीं, अब माफियाओं पर भी उनका कोई भय दिखाई नहीं दे रहा। शराब तस्करी की सूचना पर किठौर पुलिस ने खादर में छापेमारी की। माफियाओं की टीम ने पुलिस पार्टी को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

शराब माफियाओं ने लूटी एके 47, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा