मेरठ। मेरठ हस्तिनापुर निवासी एक युवक विदेशी लड़की के इश्क में ऐसा फंसा कि वह सब कुछ भूल बैठा। जब उसे होश आया तो वह अपना सब कुछ गवां बैठा था। रुपये-पैसे तो गवाए ही, अब लंदन की फेसबुक गर्लफ्रेंड का नंबर भी बंद आ रहा है। परेशान युवक ने एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाई है।