22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / बड़ा बदलाव: आज से 75 लाख स्मार्टफोन में नहीं चलेगा Whatsapp

बड़ा बदलाव: आज से 75 लाख स्मार्टफोन में नहीं चलेगा Whatsapp

Highlights: - आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन है। -अब ऐसे लोगों के लिए बड़ी खबर आई है -1 फरवरी से 75 लाख स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Feb 2020, 1:55 PM IST

photo6172596663189875001.jpg

नोएडा। आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन जरूर मिल जाएगा। वहीं उन सभी स्मार्टफोन में व्हाट्सएप भी होगा ही। लेकिन, अब ऐसे लोगों के लिए बड़ी खबर आई है। कारण, 1 फरवरी से 75 लाख स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। कंपनी ने 31 जनवरी 2020 तक ऐसे लोगों को नया स्मार्टफोन खरीदने का समय दिया गया था। 75 लाख इस तरह के फोन का आंकड़ा कंपनी द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : 1 फरवरी से बदल गए ATM, WhatsApp और जीवन बीमा से जुड़े कई नियम, आपकी जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

साइबर एक्सपर्ट किस्ले चौधरी की मानें तो व्हाट्सएप द्वारा किए गए इस बदलाव का असर सीधा लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। हालांकि अब ज्यादातर लोग नए वर्जन के स्मार्टफोन ही इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, फिर भी कंपनी का दावा है कि एक फरवरी से 75 लाख स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप बंद हो जाएगा। जो कि बहुत बड़ा आंकड़ा है।

उनके मुताबिक अब से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर ये मैसेंजर काम नहीं करेगा। इससे पहले कंपनी ने Nokia सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, Blackberry ओएस और Blackberry 10 में 31 दिसंबर 2017 और Nokia एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों और गरीबों की बजट से बदलेगी तकदीर, सरकार ने जारी किए 3,000 करोड़ रुपए

अन्य नियमों में भी हुआ बदलाव

गौरतलब है कि एक फरवरी से व्हाट्सएप के अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC और डाक घर के बचत खाते के एटीएम कार्ड में भी बदलाव किए गए हैं। LIC ने 1 फरवरी से 23 योजनाओं को बंद कर दिया है। जिनका लाभ अब लोगों को नहीं मिल सकेगा। वहीं डाक विभाग ने मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को बंद कर दिया है। जो इस दिन से ब्लॉक कर दिए जाएंगे। इनकी जगह खातेधारक नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड ले सकते हैं।