नोएडा में ऑक्सीजन सप्लायर राकेश बताते हैं कि किसी लिक्विड चीज को किसी चीज में रखा जाता है तो जाहिर सी बात है कि उसका ज्यादा प्रेशर उस चीज के कोनों पर पड़ता है। टैंकर या सिलेंडर में कोनों पर प्रेशर पड़ने की वजह से इनके लीक होने या फिर फटने का खतरा बना होता है, यही वजह है कि सिलेंडर हो या फिर टैंकर, उसका आकार गोल ही होता है।