2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा
महिला ने पति पर लगाया 7 साल की बेटी के साथ ये काम करने का आरोप, देखें वीडियो
Play video

महिला ने पति पर लगाया 7 साल की बेटी के साथ ये काम करने का आरोप, देखें वीडियो

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Apr 19, 2018

शामली।शामली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिता पर अपनी सात साल की बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये आरोप किसी औऱ ने नहीं बल्कि उसकी मां ने लगाए हैं। दरअसल मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऑल दरमियान का है। जहां इमराना ने पुलिस को दिए अपने बयान में पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति इमरान ने अपने भाई अहसान और इरफान के साथ मिलकर उसकी 7 वर्षीय बेटी पलक को खाने के जहर दे दिया।जिसके कारण उसकी बेटी की मौत हो गई। मृतका के मामा अरशद ने बताया कि मरने वाली बच्ची ने मरने से पहले खुद ही बताया कि उसको उसके पिता इमरान है जिसके बाद परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल में पहुंचे तो वहां पर उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों के विरुद्ध मामले की जांच शुरू कर दी।