नोएडा।पति के व्यवहार में फर्क महसूस कर पत्नी ने पति का पीछा कर उसे प्रेमिका के साथ दबोच लिया। फिर क्या था पत्नी ने पति आैर उसकी प्रेमिका की जमकर धुनार्इ की। सड़क पर मारपीट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने लेकर पहुंची। जहां महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति अपनी सहकर्मी के साथ ही प्रेम चक्कर चला रहा है। जिसे पत्नी ने पीछा कर दबोच लिया।महिला ने कोतवाली में भी पुलिस के सामने पति को कई चप्पल रसीद कर डाले। पुलिसकर्मियों के डांटने पर महिला शांत हुई।