31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Noida : छेड़छाड़ के मामले में सुनवाई नहीं होने पर महिला ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को लगाई आग

नोएडा के फेज-2 थाने की एनएसईजेड चौकी के बाहर एक महिला ने छेड़खानी के मामले में सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर खुद को आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Feb 23, 2022

woman-sets-herself-on-fire-for-not-hearing-in-molestation-case.jpg

Noida : छेड़छाड़ के मामले में सुनवाई नहीं होने पर महिला ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को लगाई आग।

नोएडा के फेज-2 थाने की एनएसईजेड चौकी के सामने छेड़खानी की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने और ससुराल वालों के उत्पीड़न से आहत होकर एक विवाहिता ने खुद को पुलिस चौकी के सामने आग लगा ली। आग से महिला का शरीर 40 प्रतिशत जल चुका था। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसकी स्थिति नाजुक होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जबकि पुलिस का कहना है ये उधार के पैसों का मामला था। दोनो पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया गया था। समझौते के बाद महिला ने चौकी के सामने ही अपने को आग लगा ली। इस मामले की जांच एसीपी-1 जांच कर रहे हैं।

दरअसल, मामला एनएसईजेड चौकी के सामने स्थित गांव इलाहबास गांव का है। जहां कि रहने वाली एक महिला दोपहर करीब दो बजे पुलिस चाैकी पहुंची और उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के अनुसार, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि 14 साल पहले उसके ससुर ने छेड़खानी करने की कोशिश की थी। इसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की थी और चौकी के कई चक्कर भी लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने परेशान होकर मंगलवार को चौकी के सामने खुद को आग लगा ली।

यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान फौजी की पत्नी की मौत अस्पताल में जमकर हंगामा

सगे देवर पर लगाए थे आरोप

वहीं, पुलिस इसे उधार के पैसों का मामला बता रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि महिला ने 20 फरवरी को शिकायत दी थी। गांव के ही दो युवक सुमित और नीरज उसे गांव में बदनाम कर रहे हैं और वह उसके साथ अभद्रता करते हैं। इसकी जांच में चौकी प्रभारी गांव गए थे और जिस युवक पर आरोप था वह महिला का सगा देवर है। नीरज और महिला में पैसे को लेकर विवाद हुआ था। नीरज और उसकी पत्नी ज्योति ने भी महिला पर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद मामले की जांच थाने की ही एक महिला उपनिरीक्षक कर रही थी और रविवार को थाने में ही दोनों पक्षों को बुलाया गया था। इसके बाद दोनों ने आपस में ही मामले को निपटाने की बात की थी। इसके बाद मंगलवार को महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। इसकी जांच एसीपी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सौतेली मां ने खाना मांगने पर बेटे के मुंह में ठूंसी मिर्च, चेहरे व शरीर को प्रेस जलाया फिर हाथ खौलते गर्म पानी में डाले

पति बोला- चार भाई और पिता करते थे छेड़छाड़

पीड़ित महिला के पति सोनू ने बताया कि उसके चार भाई और पिता सभी मिलकर पत्नी के साथ मारपीट व छेड़खानी करते थे। ये काम वे गांव के कुछ दंबगों के कहने पर करते थे। सोनू ने आरोप लगाया कि शादी के दो साल बाद ही मारपीट का ये सिलसिला शुरू हुआ। वे इस शादी से नाखुश थे और बहकावे में आकर पत्नी के साथ मारपीट करते रहे। पीड़िता के पति व पत्नी ने थाने में मामले को लेकर कई बार शिकायत की। लेकिन, पुलिस एक्शन लेने की बजाए आरोपी पक्ष का ही साथ देते रहे।