1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ आप की रैली में हो गया बड़ा कांड, पुलिस के भी छूटे पसीनाा

पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 50 से अधिक लोगों के हुए मोबाइल चोरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Sep 2018, 1:49 PM IST

aap

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ आप की रैली में हो गया बड़ा कांड, पुलिस के भी छूटे पसीनाा

नोएडा. आम आदमी पार्टी से सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकारी पद यात्रा नोएडा में समाप्त हो गई है। पद यात्रा के समापन के दौरान जन अधिकार रैली का आयोजन किया गया। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों पार्टी को घोटाले करने का आरोप लगाया। उधर रैली के दौरान एक तरफ जहां बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री का मोबाइल चोरी हो गया। वहीं वाहन भी चोरी हुए है। पीड़ितों ने मामले की तहरीर सेक्टर—39 कोतवाली पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें: विपक्ष की तैयारी से बीजेपी में बेचैनी, पटखनी देने के लिए अब बनाई यह रणनीति

आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली में भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा व राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल समेत मंच पर मौजूद नेताओं ने बीजेपी पर कड़ा हमला बोला। अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी को हाथ लेते हुए दोनों पार्टी पर घोटाले करने के आरोप लगाए। इस दौरान बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, किसानों की कर्ज माफी, शिक्षामित्रों, स्कूलों में शिक्षा में सुधार, महिला व लड़कियों की सुरक्षा, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने समेत अन्य मुद्दों को उठाया गया।

आम आदमी पार्टी की इस जन अधिकार रैली में चोरों ने खूब उत्पात मचाया। रैली के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री यशंवत सिन्हा का मोबाइल चोरी हो गया। इतना हीं नहीं, रैली के दौरान 40 से अधिक लोगों के मोबाइल चोरी हुए है। इनमें मीडियाकर्मी भी शामिल है। रैली की कवरेज करने गए 2 मीडियाकर्मी के मोबाइल चोरी हुए है। जन अधिकार रैली में मोबाइल ही नहीं, बल्कि वाहन भी चोर चुराकर ले गए। चोरों ने एक स्कूटी को चुरा लिया। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री के मोबाइल चोरी होने की सूचना पुलिसकर्मियों को दी गई। पुलिसकर्मियों ने उनके मोबाइल को खोजने की काफी कोशिश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाजपा का यह दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी से लड़ सकता है लोकसभा चुनाव