राहत आयुक्त कार्यालय को प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक बुधवार को आए आंधी-तूफान, चक्रवात और बिजली गिरने से यूपी के 28 जिलों में कुल 44 लोगों की मौत हुई है जबकि 194 पशु मरे हैं। इनमें बिजनौर में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। आगरा में 15 जनहानि, 115 पशुहानि व 37 लोग घायल हुए हैं। जबकि फीरोजाबाद में 4 जनहानि, 51 पशुहानि व 14 लोग घायल हुए हैं और फसल क्षति 10 से 25 प्रतिशत है। साथ ही जिले में 12 मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं।