नोएडा. श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को कंधे पर पालकी में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई थी। कुछ ऐसा मामला मंगलवार को सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में देखने को मिला। सेक्टर-10 जेजे कॉलोनी निवासी सीताराम अपनी बूढ़ी मां वासोदेवी को पालकी में बैठाकर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। ये अपनी माता को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए थे।