नोएडा. सिंगापुर से एक युवक महिला का पीछा करता हुआ नोएडा तक पहुंच गया। युवक का कहना है कि महिला के मृत पति की आत्मा उसके अंदर घुस गई है। उसकी आत्मा की वजह से दोनों की मुलाकात सिंगापुर में हुई थी। वह महिला से दूर नहीं रह सकता है। वहीं, महिला ने छेड़छाड़ व पीछा करने के आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर एसएसपी वैभव कृष्ण को दी है। महिला ने युवक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।