गोमती एक्सप्रेस मंगलवार को शाम 6:15 बजे रवाना होनी थी, लेकिन इसे 6:30 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन से छोड़ा गया। इससे पहले पांच बजे ही ट्रेन को बीच वाले प्लेटफार्म पर रोक दिया गया था। जब ट्रेन अपने निर्धारित प्लेटफार्म पर पहुंची, तब तक यह पूरी तरह यात्रियों से भर चुकी थी। अंदर बैठे यात्रियों ने दरवाजे बंद कर दिए, जिससे अन्य यात्रियों को अंदर जाने में दिक्कत हुई।