3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपकी बात… सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आम जनता क्या करे?

पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Hemant Kumar Pandey

•

Updated: 17 Dec 2024, 11:07 AM IST

सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी चिंताजनक है। इसे रोकने के लिए आम जनता को स्वयं जागरूक होकर हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। वाहन हमेशा नियंत्रित गति से चलाएं ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा बनी रहे।

सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी चिंताजनक है। इसे रोकने के लिए आम जनता को स्वयं जागरूक होकर हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। वाहन हमेशा नियंत्रित गति से चलाएं ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा बनी रहे।


जिम्मेदारी से वाहन चलाएं


सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं और ओवरटेक करते समय विशेष एहतियात बरतें। लंबी यात्रा के लिए पब्लिक परिवहन जैसे बस और ट्रेन को प्राथमिकता दें।
— मोहम्मद कैफ, सवाई माधोपुर

यातायात नियमों का पालन करें


सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी चिंताजनक है। इसे रोकने के लिए आम जनता को स्वयं जागरूक होकर हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। वाहन हमेशा नियंत्रित गति से चलाएं ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा बनी रहे।
— दुर्ग सिंह, बाड़मेर

नियंत्रण में गाड़ी चलाएं


सड़क हादसों को कम करने के लिए आम जनता को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाना और अनुशासन का पालन सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है।
— साजिद अली, इंदौर

नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें


यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन नियंत्रित गति में चलाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें।
— वसंत बापट, भोपाल

हेलमेट, सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें


आम जनता को सतर्क होकर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए। हेलमेट, सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें। वाहन के ब्रेक, टायर, और लाइट्स की जांच नियमित रूप से करें। नशे में ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग से बचें।
— लहर सनाढ्य, उदयपुर

युवाओं में जागरूकता बहुत जरुरी


वाहन चलाने में अनुभवहीनता और जोखिम लेने की प्रवृत्ति दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है। युवाओं को तेज गति से वाहन चलाने से बचना होगा और यातायात नियमों की जानकारी रखनी चाहिए।
— नरेश, देवास

धीमी गति और सावधानी वाहन चलाएं


सड़कों पर यातायात के नियमों का पालन करें। ट्रैफिक सिग्नल का ध्यान रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में धीमी गति से वाहन चलाएं। विशेष रूप से बच्चों और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
— मुकेश सोनी, जयपुर

सही लेन में गाड़ी चलाएं


सड़कों पर गलत दिशा में न चलें और शॉर्टकट लेने से बचें। अतिक्रमण न करें और गाड़ियों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
— चंद्रशेखर प्रजापत, जोधपुर

समय से घर से निकलें


जल्दबाजी में वाहन चलाने के बजाय घर से समय पर निकलने की आदत डालें। मोबाइल फोन का उपयोग वाहन चलाते समय न करें।
— विवेक नंदवाना, कोटा

हेलमेट और सीट बेल्ट जरूरी


सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें। वाहन हमेशा बाईं तरफ चलाएं और ओवरस्पीडिंग से बचें।
— प्रकाश भगत, कुचामन सिटी

सड़क गुणवत्ता सही हो और सरकारी प्रयास जारी रहे


सरकारी स्तर पर ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक लगाना और सड़कों की गुणवत्ता सुधारना जरूरी है। जनता को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
— शिवजी लाल मीना, जयपुर

जीवन की अहमियत समझें


तेज गति और नशे में वाहन चलाने से बचें। हेलमेट का उपयोग करें और समझें कि लापरवाही से आपका और दूसरों का जीवन खतरे में पड़ सकता है।
— महेन्द्र कुमार बोस, बाड़मेर

सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें


निजी वाहनों के अंधाधुंध प्रयोग से सड़कें खचाखच भर जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है। जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
— शंकर गिरि, रावतसर, हनुमानगढ़

सावधानी और सजगता अपनाएं


मर्यादित गति से वाहन चलाएं, नशे से बचें, और जरूरत के अनुसार ही निजी वाहनों का प्रयोग करें।
— राजकुमार पाटीदार, झालावाड़