
आज भारत वासियों के लिए जम्मू कश्मीर से सम्बन्धित काफी खुश कर देने वाली खबर आई है ।जहां की एक 13 साल की तजमुल इस्लाम ने दूसरी बार किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। बांदीपोरा की तजमुल ने काहिरा में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप की अंडर-14 के कैटेगरी में यह गोल्ड मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में तजमुल ने अर्जेंटीना की लालिना को मात देकर खिताब जीता।
जीत के बाद तजमुल ने ट्वीट करके अपने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की उन्होंने लिखा 'यह मेरे लिए गर्व करने का मौका है ,मैंने काहिरा में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप के अंडर-14 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। अब मैं दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हूं। इससे पहले तजमुल ने 2016 में मात्र 8 साल की उम्र में ही किकबॉक्सिंग में पहला वर्ल्ड खिताब जीता था। तजमुल की इस उपलब्धि पर जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने उन्हें बधाई दिया।
Published on:
30 Oct 2021 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
