
नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ खेलों के सातवें दिन 26 साल के निशानेबाज अंकुर मित्तल ने भारत को तीसरा मेडल दिलाया। अंकुर ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहने के बावजूद भारतीय निशानेबाज अशब मोहम्मद को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।इससे पहले श्रेयसी सिंह भारत के लिए डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीत चुकीं हैं। ओम मिथरवाल ने 50 मीटर पिस्टल में जीता था कांस्य पदक।
दो ओलिंपिक पदक विजेताओं के बीच अंकुर ने जीता पदक
पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में मित्तल और अशब तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में कड़ी चुनौतियों के बावजूद दोनों ही निशानेबाजों का प्रदर्शन काबिले तारीफ है। इस स्पर्धा में रिओ ओलिंपिक के रजत पदक विजेता जेम्स विल्लेट और कांस्य पदक विजेता टिम निले भी इसमें हिस्सा ले रहे थे। हालांकि विल्लेट फाइनल में बाहर होने वाले पहले प्रतियोगी बने। अशब फाइनल में 43 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर बाहर हुए। अशब ने इसी प्रतियोगिता में ग्लासगो कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था।
क्वालिफिकेशन में कम अंकों के कारण अंकुर को कांस्य से करना पड़ा संतोष
अंकुर और निले दोनों ही 53/60 के स्कोर पर रहे, लेकिन अंकुर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा क्योंकि उनका क्वालिफिकेशन स्कोर निले के मुकाबले कम था ।क्वालिफिकेशन राउंड में अशब दूसरे स्थान पर रहे थे वहीं कांस्य पदक विजेता अंकुर पांचवे स्थान पर थे। निले क्वालिफिकेशन राउंड में अशब और स्कॉटलैंड के डेविड मेक्मेथ के नीचे तीसरे स्थान पर रहे थे। स्कॉटलैंड के निशानेबाज डेविड ने 74 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता साथ ही उन्होंने कामनवेल्थ खेलों में नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।आइल ऑफ मैन के टिम निले ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने मेक्मेथ से चार अंक पीछे रहते हुए 70 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहे थे अशब, पदक से चूके
इससे पहले, क्वालिफिकेशन में शीर्ष-6 निशानेबाज ही फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं और ऐसे में 27 निशानेबाजों के बीच अशब और अंकुर ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही स्वयं को पदक की दौड़ में बनाए रखा था। अशब ने क्वालिफिकेशन में 137 अंक हासिल करने के साथ ही शूट-ऑफ में पांच अंक हासिल किए, वहीं अंकुर ने 133 अंक हासिल किए। इस क्वालिफिकेशन में स्कॉटलैंड के डेविड मेक्मेथ ने 137 अंकों के साथ शूट-ऑफ में छह अंक लिए और पहला स्थान हासिल किया।
Published on:
11 Apr 2018 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
