6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व कप निशानेबाजी में अपूर्वी चंदेला ने चीनी खिलाड़ी को पछाड़ कर जीता स्वर्ण पदक

फाइनल में अपूर्वी ने 251 अंक किए हासिल चीन की वांग लुयाओ 250.8 अंक लेकर जीता रजत पदक भारत की ही एलावेनिल वलारियन रहीं चौथे नंबर पर
less than 1 minute read
Google source verification
apurvi chandela

विश्व कप निशानेबाजी में अपूर्वी चंदेला ने चीनी खिलाड़ी को पछाड़ कर जीता स्वर्ण पदक

म्यूनिख : जर्मनी में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में भारत की महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। विश्व नंबर-1 निशानेबाज अपूर्वी का इस साल का यह दूसरा स्वर्ण पदक है।

साल का दूसरा स्वर्ण पदक

पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतने वाली अपूर्वी चंदेला ने फाइनल में 251.0 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहीं। अपूर्वी का इस साल यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने इसी साल फरवरी माह में नई दिल्ली में आयोजित आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भी इसी स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
26 साल की अपूर्वी क्वालिफाइंग में 633 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर थी। बता दें कि अपूर्वी पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी है।

भारत की एलावेनियल रहीं चौथे स्थान पर

इस स्पर्धा का रजत पदक चीन की वांग लुयाओ ने 250.8 के स्कोर के साथ जीता तो उनके ही देश की जू होंग ने 229.4 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में भारत की ही एलावेनिल वलारियन 208.3 अंक लेकर चौथे नंबर पर रही। एलावेनिल वलारियन ने पिछले साल सिडनी जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
इस टूर्नामेंट में निशानेबाजों को क्वालिफाइंग अंक पार करने पर टोक्यो ओलंपिक का टिकट भी मिलेगा। यहां कुल 17 में से 12 कोटा तय होना है। इसमें से राइफल और पिस्टल स्पर्धा में भारत पहले ही पांच कोटा हासिल कर चुका है।
ओलंपिक कोटा हासिल करने वालों में अपूर्वी के अलावा अंजुम मोदगिल, सौरभ चौधरी, दिव्यांश सिंह पवार और अभिषेक शर्मा शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग