6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Badminton Championships: पीवी सिंधू का पदक पक्का, चीन की हि बिंग जियाओ को हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह

चौथी वरीय सिंधू ने 2014 गिमचियोन चरण में कांस्य पदक जीता था, उन्होंने एक घंटे 16 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की खिलाड़ी को 21-9 13-21 21-19 से पराजित किया। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का मैच पहले बिंग जियाओ के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 7-9 था, जिसे वह पहले पिछली दो भिड़ंत में हरा चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Apr 2022, 4:36 PM IST

pv_sindhuu.png

सिंधू बीएसी के सेमीफाइनल में,

PV sindhu in semifinals: ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू ने शुक्रवार को यहां चीन की हि बिंग जियाओ पर रोमांचक जीत दर्ज कर बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप (बीएसी) के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत से सिंधू ने इस महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में खुद के लिये एक पदक पक्का कर दिया है। यह टूर्नामेंट कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल बाद खेला जा रहा है।

चौथी वरीय सिंधू ने 2014 गिमचियोन चरण में कांस्य पदक जीता था, उन्होंने एक घंटे 16 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की खिलाड़ी को 21-9 13-21 21-19 से पराजित किया। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का मैच पहले बिंग जियाओ के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 7-9 था, जिसे वह पहले पिछली दो भिड़ंत में हरा चुकी है।

सिंधू ने पहले गेम में बिना समय गंवाये 11-2 की बढ़त बना ली और फिर दबदबा कायम रखते हुए मैच में 1-0 से आगे हो गयीं। बिंग जियाओ ने हालांकि दूसरे गेम में शानदार वापसी की और 6-4 की बढ़त को 11-10 तक पहुंचाने में सफल रहीं।

ब्रेक के बाद चीन की खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक बनाकर 19-12 की बढ़त बनाकर मैच में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ी 2-2 से बराबर थीं लेकिन सिंधू ने अपने क्रास-कोर्ट स्मैश से अंक जुटाये और ब्रेक तक 11-5 से आगे हो गयीं।

बिंग जियाओ ने हालांकि ब्रेक के बाद वापसी की और सिंधू की बढ़त को कम कर दिया। सिंधू एक समय 15-9 से आगे थीं लेकिन लय गंवाने के कारण 16-15 पर पहुंच गयीं। इसके बाद सिंधू 18-16 से आगे थीं और उन्होंने चार मैच प्वाइंट हासिल कर मैच जीत लिया।