नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई गेम्स के आज 11वें दिन भारत को 10वां स्वर्ण पदक मिल गया है। बुधवार को भारत को ये स्वर्णिम कामयाबी ट्रिपंल जंप स्पर्धा में मिली। जहां भारत के अमरिंदर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अन्य देशों के एथलीट को पीछे छोड़ा। अमरिंदर ने अपने तीसरे प्रयास में 16.77 मीटर की छलांग लगाई। जो उनके और भारत के लिए 10 स्वर्ण सुनिश्चित कर गई।