29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2018: आज भारत को स्क्वॉश से मिले 3 कांस्य पदक, जानें इन पदक विजेताओं को

एशियाई खेलों में आज भारत के खाते में स्क्वॉश से तीन पदक मिले। ये तीनों पदक कांस्य के रूप में मिले। स्टार प्लेयर दीपिका ने इसकी शुरुआत की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Aug 2018, 7:00 PM IST

hggfhg

Asian Games 2018: आज भारत को स्क्वॉश से मिले 3 कांस्य पदक, जानें इन पदक विजेताओं को

नई दिल्ली। भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को स्क्वॉश में तीन कांस्य पदक प्राप्त हुए। दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने महिला एकल वर्ग जबकि सौरभ घोषाल ने पुरुष एकल वर्ग में पदक जीता। भारत के तीनों खिलाड़ियों को सेमीफाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी और कांस्य से संतोष करना पड़ा। दिन में सबसे पहले मैच में स्टार खिलाड़ी दीपिका ने अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेला। उन्हें मलेशिया की निकोल एन डेविड ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से करारी शिकस्त दी।

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने आज दिन का पहला पदक दिलाया। कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर भई वो कांस्य दिलाने में सफल रही। दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उनसे सेमीफाइनल में भी जीत की उम्मीद थी, हालांकि 26 साल की यह खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाईं। उन्होंने 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों के 17वें संस्करण में भी एकल वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम किया था।

दूसरी ओर, जोशना चिनप्पा को सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया की सिवासांगरी सुब्रामण्यम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चिनप्पा ने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी लेकिन फिर भी वह 1-3 से हार गईं। पुरुष एकल वर्ग में सौरभ घोषाल ने हांगकांग के चुंग मिंग एयू के खिलाफ शानदार शुरुआत की और आसानी से पहले सेट को अपने नाम किया। हांगकांग के खिलाड़ी दूसरे सेट में भी घोषाल को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए और पांच सेट के मैच 0-2 से पीछे हो गए।

इसके बाद, मैच ने रोमांचक मोड़ लिया और चुंग मिंग एयू ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा सेट अपने नाम किया। हांगकांग के खिलाड़ी ने आगे भी दमदार खेल दिखाया और अगले दो सेट में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग