29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2018: 13वें दिन अबतक भारत को एक रजत और दो कांस्य सहित तीन पदक मिले

भारत इस ऐशियाई खेलों में बड़ा इतिहास रचने के बेहद करीब है। इसके लिए भारत को मात्र तीन और पदकों की जरुरत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 Aug 2018, 4:33 PM IST

SAILING

Asian Games 2018: 13वें खुला भारत का खाता, सेलिंग में एक रजत और दो कांस्य पदक मिले

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों का आज 13वां दिन है। आज के दिन में भारत को पहला पदक नौकायन से मिला। जहां श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़ी ने शुक्रवार को महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता।

अब ओलम्पिक पदक पर लक्ष्य-
इस स्पर्धा में श्वेता और वर्षा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इस जीत के बाद इन्होंने कहा कि अब अगला लक्ष्य टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतना है। सिंगापुर की लो रुइ और लिम मिन की टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीता है। थाईलैंड की कलहान कामोनचानोक और वाईवाई निचपा की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ है।

हर्षिता ने जीता कांस्य पदक-
भारतीय खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने 18वें एशियाई खेलों में 13वें दिन शुक्रवार को ओपन लासेर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। हर्षिता ने इस स्पर्धा में कुल 62 अंक और 50 नेट अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत की हर्षिता को पछाड़ते हुए मलेशिया को मोहम्मद फौजी कमान शाह ने स्वर्ण पदक पर और चीन के जियानशियोंग वांग ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

अशोक और गणपति ने जीता कांस्य-
भारत के अशोक ठक्कर और के.सी. गणपति ने सेलिंग की पुरुषों की 49ईआर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। अशोक और गणपति की जोड़ी ने कुल 53 का स्कोर कर पदक अपने नाम किया। स्पर्धा का स्वर्ण जापान की शिंगेन फुरुया और शिंजी हाचियामा के नाम रहा जिन्होंने 49 का स्कोर किया। दक्षिण कोरिया की बोनजिन चाए और किम डोंगवूक ने 50.5 का स्कोर कर रजत पदक अपने नाम किया।

पदक तालिका में भारत का स्थान -
इस समय भारत 62 पदकों के साथ आठवें स्थान पर है। भारत के खाते में 13 स्वर्ण 22 रजत और 26 कांस्य पदक है। भारतीय एथलीट दल को आज महिला हॉकी से एक और स्वर्ण पदक की आस होगी। जहां भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में जापान की चुनौती का सामना करेगी।

इतिहास रचने के करीब भारत-
इस एशियाड में भारत नया इतिहास रचने के करीब है। एशियन गेम्स के पिछले 17 आयोजनों में भारत ने सर्वाधिक पदक 2010 एशियाड में हासिल किया था। तब भारत के खाते में 14 गोल्ड, 17 रजत और 34 कांस्य सहित कुल 64 पदक थे। इस बार एशियाई खेलों में भारत को कुल 62 पदक मिल चुके है। मतलब कि भारत अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ने से मात्र 3 पदक पीछे है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग