25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / ASIAN GAMES 2018: हीना सिद्धू ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता, मनु भाकर चूकीं

ASIAN GAMES 2018: हीना सिद्धू ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता, मनु भाकर चूकीं

एशियाई खेल 2018 में छठे दिन भारत ने 2 स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक जीत लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 24 Aug 2018, 1:04 PM IST

HEENA SIDHU

ASIAN GAMES 2018: हीना सिद्धू ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता, मनु भाकर चूकीं

नई दिल्ली। भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू ने शुक्रवार को छठे दिन यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य निशानेबाज मनु भाकर खाली हाथ रह गईं। उन्होंने फाइनल में पांचवां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हीना सिद्धू ने रजत पदक जीता था और मनु भाकर के नाम स्वर्ण पदक रहा था। यह भारत का एशियाई खेल 2018 में 23वां पदक था।


हीना का एशियाई खेलों में तीसरा पदक-
हीना ने 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हीना का यह पहला कांस्य पदक है। उन्होंने इससे पहले 2010 में टीम स्पर्धा में रजत और 2014 में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।


मनु इस तरह हुईं बाहर-
वहीं मनु 176.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा के फाइनल में स्टेज-1 के बाद मनु 106.7 अंकों के साथ पांचवें और हीना 106.5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर थीं। ऐसे में दो-दो निशानों के बाद खिलाड़ियों का एलिमिनेशन स्तर शुरु हुआ। 12 निशानों के बाद हीना 117.1 एंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गईं और मनु 116.3 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गईं। मनु ने दो और निशाने लगाने के बाद 147.0 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और हीना ने अच्छा प्रदर्शन कर 148.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया। भारतीय किशोर निशानेबाज मनु 18 निशानों के बाद पांचवें स्थान पर रहकर स्पर्धा से बाहर हो गईं।


इस तरह हीना ने जीता कांस्य-
हीना ने 178.3 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया और वह अब भी पदक की दौड़ में शामिल थीं। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सिद्धू ने 20 निशानों के बाद 198.8 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हालांकि, वह इससे आगे नहीं बढ़ पाईं और 22 निशानों के बाद तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक के साथ स्पर्धा से बाहर हो गईं। क्वालिफिकेशन में हीना को 571 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल हुआ था, वहीं मनु 574 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थीं।