23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2018 Opening Ceremony: कब और कहां टीवी पर देखें, दिन, समय और पूरा शेड्यूल

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों का आयोजन शनिवार से हो रहा है, जो दो सितम्बर तक जारी रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 18 Aug 2018, 11:22 AM IST

asian games 2018 india

Asian Games 2018 LIVE

नई दिल्ली। विश्व भर के लोगों को एशियाई खेलों के 18वें संस्करण के उद्घाटन समारोह का इंतजार है, जिसमें इंडोनेशिया का लक्ष्य दुनिया को यह दर्शाना होगा कि वह बड़े अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए सक्षम है। इस उद्घाटन समारोह में जाने-माने गायक, गायिकाएं प्रस्तुति देंगे और इंडोनेशिया की खूबसूरती तथा संस्कृति की झलक नजर आएगी। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों का आयोजन शनिवार से हो रहा है, जो दो सितम्बर तक जारी रहेगा।


यह कलाकार बिखेरेंगे जलवा-
उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए इंडोनेशिया के कलाकार, लोक नर्तक और गायक कई महीनों से तैयारी कर रहे हैं। इसमें राइसा, एरियल नोआह, एगुन, टुलुस, विया वालेन, रिनी वुलांडारी, विजी, कामासिएन, रोसा, काकरा खान, रियान डामासिव, शेरेल शीनाफिया, जोए एलेक्जेंडर, पुत्री आयु, मारुली ताम्बुबोलोन, एडो कोंडोलोगिट और फातिन जैसे लोकप्रिय कलाकार प्रस्तुति देंगे। एगुन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।इसके अलावा, गेमिएल, आंद्रे और केंटिका का एक बैंड जीएसी भी अपनी कला का प्रदर्शन करेगा।


ऐसा होगा मंच-
उद्घाटन समारोह का मंच 120 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 26 मीटर गहरा है और यह एक खूबसूरत पहाड़ के रूप नजर आएगा, जो इंडोनेशिया की हरियाली का प्रतीक के रूप में देखा जाएगा। इसमें यहां मिलने वाले 12,775 पौधे और फूलों की झलक होगी। यह अपने आप में इस देश की खूबसूरती का एक छोटा नमूना होगा, जो विश्व भर के प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है। इस मंच में 50 मीटर लंबी सुरंग है, जो कलाकारों को प्रस्तुति के दौरान इस मंच के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने में मदद करेगी।एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए मंच का निर्माण बानडुंग और जकार्ता के कलाकारों द्वारा किया गया है। इसमें 4,000 से भी अधिक नर्तक प्रस्तुति देंगे। इनको डेनी मालिक और एको सुप्रियांतो जैसे कोरियोग्राफर ने प्रशिक्षित किया है।


इस समय से होगा समारोह-
भारतीय समयानुसार एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसके बाद, प्रतिस्पर्धा करने वाले देशों की टीमों की परेड निकलेगी। इस समारोह का समापन रात नौ बजे होगा।


इन टीवी चैनलों पर होगा प्रसारण-
सोनी टेन 1, सोनी टेन 2, सोनी टेन 3, सोनी टेन 1 एचडी, सोनी टेन 2 एचडी, सोनी टेन 3 एचडी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग