29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने दर्ज किया सबसे बढ़िया प्रदर्शन, जानें कितनी हुईं पदकों की संख्या

एशियाई खेल 2018 का शुभारम्भ 18 अगस्त को हुआ था कर इसका समापन 2 सितम्बर को होना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 1:20 PM IST

TEAM INDIA, ASIAN GAMES 2018

एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने दर्ज किया सबसे बढियां प्रदर्शन, जाने कितनी हुई पदकों की संख्या

नई दिल्ली।एशियाई खेल 2018 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय दल ने इस साल अपने प्रदर्शन से पिछले सभी एशियाई खेलों के अपने पदकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आज खेलों का 14वां दिन है और कल खेलों का आखिरी दिन है। आज के दिन भी भारत की दो स्वर्ण पदकों के लिए दावेदारी मजबूत है। मुक्केबाज अमित पंघल स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगे वहीं महिला स्क्वॉश टीम के पास भी फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज कांस्य पदक मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

भारत जीत चुका है इतने पदक-
एशियाई खेल 2018 में भारतीय दल अभी तक 65 पदकों पर कब्जा जमा चुका है। जिसमे 13 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य पदक हैं। भारत का एक पदक ब्मुक्केबाजी और एक पदक स्क्वॉश में पक्का है। यह तय है कि भारत के पदकों की संख्या 65 से ऊपर जानी है इस लिहाज से यह अब तक का भारत का सबसे बढ़िया प्रदर्शन है। भारत ने इस एशियाई खेल में सेपक टाकरा का पहला पदक जीता है। विनेश फोगट पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं जिन्होंने एशियाई खेलों में कुश्ती का स्वर्ण पदक जीता हो। राही सरनोबत एशियाई खेलों में शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला बनी हैं।


भारत का इससे पूर्व सबसे बढ़िया प्रदर्शन-
सबसे अधिक स्वर्ण पदक के मामले में भारत ने 1951 एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक जीत थे। अगर सबसे ज्यादा पदकों की बात की जाए तो यह 2010 एशियाई खेल में आये थे, जहां भारत ने 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदकों के साथ कुल 65 पदक जीत थे। स्थान के मामले में भारत ने 1951 खेलों में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। एशियाई खेल 2014 में भारत ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य के साथ 57 पदक जीते थे।


एशियाई खेल 2018 में सबसे आगे कौन-
एशियाई खेल 2018 में पदक तालिका में सबसे आगे चीन है जिसके 121 स्वर्ण के साथ 268 पदक हैं। दूसरे पर जापान है जिसके 70 स्वर्ण के साथ 192 पदक हैं। तीसरे पर कोरिया है जिसके 44 स्वर्ण के साथ 163 पदक हैं। मेजबान इंडोनेशिया 30 स्वर्ण के साथ 94 पदक जीत कर चौथे स्थान पर है। इसके बाद ईरान, चीनी तायपेई, उज़्बेकिस्तान हैं। इसके बाद आठवें स्थान पर भारत है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग