29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asian Games (वॉलीबॉल): पाकिस्तान ने भारत को दी करारी मात, टूट गया पदक का सपना

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 28, 2018

INDIA-PAKISTAN FLAG

Asian Games (वॉलीबॉल): पाकिस्तान ने भारत को दी करारी मात, टूट गया पदक का सपना

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। यहां जीबीके वॉली इंडोर स्टेडियम में खेले चार सेटों के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3-1 से मात दी। बता दें कि भारत एशियाई खेलों के इतिहास में वॉलीबॉल में तीन पदक जीत चूका है। भारत ने 1958 में कांस्य, 1962 में रजत और 1986 में एक और कांस्य पदक जीता था। अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीत जाता तो उसके पास 32 सालों बाद वॉलीबॉल में पदक जीतने का मौका होता।

पहला सेट जीतने के बाद हारा भारत-
भारतीय टीम ने पहला सेट 22 मिनट में 25-21 से जीत कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन पाकिस्तान ने अगले तीन सेट 25-21, 25-21, 25-23 से जीतकर 3-1 की बढ़त के साथ मैच अपने नाम कर लिया।


एशियाई खेलों में भारत का 10वें दिन प्रदर्शन-
भारत ने तीरंदाजी में दो रजत पदक, बैडमिंटन में पी वी सिंधु का एक रजत और टेबल टेनिस में एक कांस्य पदक आया है। सिंधु का पदक भारतीय इतिहास में बैडमिंटन का पहला रजत पदक था। इससे पहले 1982 में सय्यद मोदी और इसी एशियाई खेल में सायना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता है।

यह भी पढ़ें- ASIAN GAMES: पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला एकल में जीता ऐतिहासिक रजत पदक, यिंग ने दी मात

यह भी पढ़ें-Asian Games 2018: नीरज और सिंधु की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सालों तक याद किया जाएगा आज का दिन


18वें एशियाई खेलों में भारत ने कितने पदक जीते-
भारत ने 18वें एशियाई खेलों में अभी तक 8 स्वर्ण, 16 रजत और 21 कांस्य पदकों के साथ कुल 45 पदक जीते हैं। भारत ने अभी तक कुश्ती में 2 स्वर्ण, शूटिंग में 2 स्वर्ण, नौकायन में 1 स्वर्ण, एथलेटिक्स में 2 स्वर्ण और टेनिस में 1 स्वर्ण पदक जीता है। एथलेटिक्स में भारत अभी तक 2 स्वर्ण के साथ 8 पदक जीत चूका है जिसमे 6 रजत पदक हैं।