बेटे की सफलता से खुश पिता ने कहा, "उसने 2015 में निशानेबाजी शुरू की। आस पड़ोस में कुछ बच्चे हैं। उनको देखकर उसको शौक हुआ। उसने आकर घर पर कहा, लेकिन हमने मना किया। हमने कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दो। पढ़ाई और खेल साथ-साथ नहीं चल सकते। फिर वो गुस्सा हो गया। दो-तीन दिन तक गुस्सा ही रहा। खाना भी नहीं खाया। तो फिर हमने कहा कि ठीक है कर लो। हमने भी सोच लिया की जो होगा, सो होगा। इसे निशानेबाजी करने देते हैं। इसके बाद तो वह रुका नहीं।"