नई दिल्ली।एशियाई खेल 2018 के 14वें दिन भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाते हुए इतिहास रच दिया है। यह मुक्केबाजी में भारत का दूसरा पदक है, इससे पहले विकास कृष्ण भारत को मुक्केबाजी में कांस्य पदक दिला चुके हैं। 22 वर्षीय अमित ने अपने पहले ही एशियाई खेल में पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। उनका मुकाबला ओलम्पिक चैंपियन उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामातोव से था जिसमे उन्होंने जीत दर्ज की। उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज इस मुकाबले में फेवरेट माने जा रहे थे लेकिन अमित को कुछ और ही मंजूर था कर उन्होंने भारत की झोली में 14वां स्वर्ण पदक दाल दिया है।